फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान बंधक बनाकर बकरियां लूटीं

Thu, 04 Feb 2016 11:56 PM IST
Lutin cattle farmers hostage
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में सो रहे किसान को बदमाशों ने बंधक बनाकर लहूलुहान कर कमरे में बंद  कर दिया और उसकी लाखों की बकरियां लूट ले गए। किसान की चीखपुकार सुनने के बाद भी किसी ने उसे बचाने का साहस नहीं जुटाया। सुबह गंभीर हालत में पत्नी ने उसे अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पीड़ित की पत्नी ने घटना की तहरीर थाना श्रीनगर में दे दी है।कस्बा श्रीनगर के मोहल्ला दाऊपुरा निवासी छिकौड़ी लाल (46) बेलाताल रोड पर अपने खेत में बने कमरे में लेटा था। दूसरे कमरे में उसकी बकरियां बंधी थीं।

रात में करीब आधा दर्जन बदमाशों ने उसके घर पर धावा बोल दिया और बिना दरवाजे के कमरे में सो रहे किसान पर लाठी डंडों से हमला कर अधमरा कर दिया। वे उसे मरणासन्न हालत में बांध कर दूसरे कमरे में बंधी 25 बकरियां ले गए। सुबह खेत पहुंची उसकी पत्नी पति को घायल देखकर अस्पताल ले गई।
विज्ञापन


जहां से डाक्टरों ने उसे मडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया। घटना की तहरीर घायल की पत्नी ने थाना श्रीनगर में दे दी है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें