फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रात में चोरों ने पांच घरों के चटकाए ताले, दहशत

विज्ञापन
चोरी की घटना के बाद टूटा बक्शा दिखाती पीड़िता - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। थाना खन्ना के अटघार गांव में चोरों ने एक मकान से लाखों रुपये का माल पार कर दिया। चार घरों में चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा। गृहस्वामी के घर से कारतूस भी बरामद हुआ है। जिससे आशंका जताई जा रही है कि चोर असलहों से लैस थे।
विज्ञापन

अटघार गांव निवासी चंद्रप्रकाश शुक्ला रविवार की रात परिवार समेत घर में सो रहा था। तभी दरवाजे की कुंडी काटकर चोर अंदर घुस आए। चोरों ने दूसरे कमरे का ताला तोड़कर 1,200 रुपये की नगदी, सोने का मंगलसूत्र, 250 ग्राम चांदी के जेवरात समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोरों ने गांव के ही गयाप्रसाद, रज्जन गुप्ता, अनूप कुमार शुक्ला व परमा वर्मा के मकानों के ताले तोड़े लेकिन चोर यहां से कुछ भी नहीं ले जा सके। गृहस्वामियों के जागने व कुत्तों के खदेड़ लेने से चोर भाग गए। भागते समय किसी आरोपी का कारतूस गिर गया। सोमवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। जांच के दौरान चंद्रप्रकाश के बाहर कारतूस बरामद हुआ। एक रात में पांच घरों के ताले टूटने से ग्रामीणों में दहशत है। थाना प्रभारी शिवआसरे का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। एक सप्ताह पहले चोरों ने सिरसीखुर्द गांव में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसका पुलिस आजतक खुलासा नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें