फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन उल्लंघन में 44 वाहनों के चालान काट वसूला शमन शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन कराने के लिए पुलिस सख्ती बरत रही है। बेवजह सड़कों पर घूम रहे वाहन चालकों के चालान काटकर शमन-शुल्क वसूला जा रहा है। साथ ही दोबारा सड़कों में घूमते मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है। बहानेबाजी करने वाले लोगों पर भी पुलिस का डंडा चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार के निर्देशन में कोरोना वायरस से बचाव व लॉकडाउन के चलते जिले की पुलिस चौराहों के अलावा मोहल्लों में भ्रमण कर रही है। साथ ही लोगों से घरों में ही रहने की अपील की जा रही है ताकि कोरोना महामारी से निजात मिल सके। शहर कोतवाली समेत सभी थानों की पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 44 वाहनों का चालान काटकर 10 हजार 900 रुपये शमन-शुल्क वसूला गया। साथ ही लोगों से दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी दी गई।
पुलिस प्रशासन लोगों पर सख्ती के साथ ही जागरुक कर रहा हैं। लोगों से आपस में सामाजिक दूरी बनाए रखने व साफ-सफाई की सलाह दी जा रही है, जिससे वायरस संक्रमण से बचाव किया जा सके। पुलिस अधीक्षक स्वयं शहर व गांवों का भ्रमण कर लोगों से घरों में रहने, सुरक्षित रहने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को लॉकडाउन का पालन कराने और इसका उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें