फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: तीन दिन के अंदर पूरा किया जाए गोरखगिरि पर्वत पर लाइटिंग का काम

Wed, 29 Oct 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। डीएम गजल भारद्वाज ने मंगलवार को शहर के गोरखगिरि पर चल रहे पर्यटन विकास कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति को देखा। निर्देश दिए कि तीन दिन के अंदर गोरखगिरि पर्वत पर लाइटिंग का काम पूरा कराया जाए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने गोरखगिरि पर्वत पर चल रहे पर्यटन विकास कार्य को पूरा किए जाने के लिए कार्यदायी संस्था उप्र राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित किया। उन्होंने मुख्य दरवाजे व पहाड़ी दरवाजे को स्थल के ऐतिहासिक दृष्टिकोण से सुसज्जित करने के लिए कहा। साथ ही पहाड़ी पर उपस्थित झील की सीढ़ी को रेड स्टोन लगवाने के निर्देश दिए। कहा कि एक सप्ताह में काम पूरा कर हस्तांतरित कराया जाए। इसके अतिरिक्त गोरखगिरि के पथ-वे पर ऐतिहासिक स्थलों व पर्यटन स्थलों की पेंटिंग कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने गोरखगिरि के विविध स्थलों पर सेल्फी प्वाइंट बनाने के लिए भी कहा। इस दौरान पर्यटन अधिकारी डाॅ. चित्रगुप्त श्रीवास्तव, कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर रामफल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें