फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: ग्राम सचिवालयाें में उपस्थिति के आदेश का लेखपालों ने शुरू किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
- आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। एक जुलाई से ग्राम सचिवालयों में लेखपालों की उपस्थिति सुनिश्चित किए जाने को लेकर आधारभूत सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था व रोस्टर निर्धारण का अधिकार आदि समस्याओं को लेकर लेखपाल संघ महोबा आंदोलित हो गया है। मंगलवार को पदाधिकारियों ने राजस्व परिषद के आयुक्त और सचिव को संबोधित ज्ञापन डीएम गजल भारद्वाज को सौंपकर मांगों का निस्तारण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नीतेंद्र पटेल के नेतृत्व में सचिव लोकेंद्र सिंह यादव, प्रियंका नायक, दीपक कुमार आदि ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि राजस्व परिषद की ओर से ग्रामीणों को गांव में सभी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक जुलाई से ग्राम सचिवालयों में लेखपालों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन आवश्यक संसाधनों, सुरक्षा व व्यावहारिक व्यवस्थाओं के अभाव में प्रभावी क्रियांवयन कठिन दिख रहा है। बताया कि उनके ज्यादातर कार्य फील्ड आधारित है। ऐसे में सचिवालय में बैठने की बाध्यता से राजस्व सेवाएं प्रभावित होंगी। फील्ड में किए जाने वाले राजस्व कार्यों को भी ग्राम सचिवालय में उपस्थिति का अभिन्न भाग माना जाए। आवश्यक संसाधन उपलब्ध न होने तक लेखपाल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई न की जाए। उन्होंने ग्राम सचिवालयों में उनके लिए कक्ष, फर्नीचर, अभिलेख कक्ष, कंप्यूटर, इंटरनेट, बिजली जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने, अतिरिक्त कार्यभार व आकस्मिक दायित्व से एक स्थान पर रहना अव्यवहारिक है, अभिलेखों के सुरक्षित रख-रखाव के लिए समुचित व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें