फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेेन-देन के विवाद में चाकू घोंपा

Thu, 26 Mar 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के रामलीला मैदान के पास स्थित पान मंडी में सब्जी के लेनदेन को लेकर ग्राहक और दुकानदार में झगड़ा हो जाने से नाराज ग्राहक ने दुकानदार के पेट में चाकू घाेंप दिया। जिससे वह बुरी तरह खून से लथपथ होकर गिर गया घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला रामलीला मैदान निवासी दयाशंकर (35) पान मंडी के पास सब्जी की दुकान लगाता है। गुरुवार को शहर का ही एक मुन्ना नाम का युवक सब्जी लेने पहुंचा। तभी सब्जी महंगी देने की बात को लेकर ग्राहक उलझ गया। इससे दुकानदार भी भिड़ गया। मामला बढ़ता देख ग्राहक ने दुकानदार का ही चाकू उठाकर उसके पेट में घोंप दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के दुकानदार दौड़ पड़े। भीड़ को आता देख ग्राहक मौके से भाग निकला। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली महोबा में दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें