फोटो 17 एमएएचपी 05 परिचय-कस्बा खरेला में गहरौली तिराहे के पास महीनों से टूटी पाइपलाइन को दुरुस्
महोबा/खरेला। जिले में जगह-जगह लीकेज पाइप लाइनों से हो रही गंदे पानी की आपूर्ति का मुद्दा प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदार अधिकारी हरकत में आ गए। जल संस्थान ने कस्बा खरेला में छह स्थानों पर क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों को दुरुस्त कराया है। इससे अब लोगों को पेयजल आपूर्ति में साफ पानी मिलेगा।
मध्य प्रदेश के जनपद इंदौर में दूषित पानी से कई लोगों की मौत होने के बाद जिले में कराई गई पड़ताल में सामने आया था कि कई स्थानों पर पाइप लाइनें क्षतिग्रस्त हैं। इन पाइप लाइनों से होने वाली आपूर्ति से घरोंं में गंदा पानी पहुंच रहा है। लोगों की इस समस्या को अमर उजाला ने 13 जनवरी के अंक में ‘’सात जगह पाइप लाइनें टूटीं, नलों से गंदा पानी’’ शीर्षक से खबर को बुंदेलखंड पेज पर प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद जिम्मेदार अधिकारियों की नींद टूट गई। जल संस्थान ने क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों को सही कराने के लिए जेसीबी से खोदाई कराकर लाइनों को दुरुस्त कराया। जल संस्थान के अवर अभियंता दीपक कुमार का कहना है कि लीकेज पाइप लाइनों को दुरुस्त करा दिया गया है। उपभोक्ताओं को साफ और स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की जा रही है।
फोटो 17 एमएएचपी 05 परिचय-कस्बा खरेला में गहरौली तिराहे के पास महीनों से टूटी पाइपलाइन को दुरुस्