फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मवेशी को बचाने में पुलिया से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sun, 18 Jan 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/खरेला। कोतवाली चरखारी के रिवई-काकुन मार्ग पर शुक्रवार देर रात मवेशी को बचाने में पुलिया से बाइक टकरा गई। खेत की रखवाली करने जा रहे युवक की मौत हो गई। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में दंपती समेत छह लोग घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

रिवई गांव निवासी भूपेंद्र कुशवाहा (25) बाइक से रात करीब 11 बजे कीरतपुरा गांव स्थित खेत की रखवाली करने जा रहा था। तभी रिवई-काकुन मार्ग पर एकाएक आए अन्ना मवेशी को बचाने में बाइक पुलिया से टकरा गई। घायल युवक का खून अधिक बह गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी चरखारी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के बड़े भाई अखिलेश ने बताया कि भूपेंद्र बाइक से खेत की रखवाली करने जा रहा था। रास्ते में दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
वहीं, हमीरपुर निवासी हरीकांत (25) शुक्रवार रात बाइक से पत्नी अनुज देवी (23) के साथ किसी कार्य से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दंपती गिरकर घायल हो गई। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों ने बताया कि कार की टक्कर से उन्हें चोटें आईं। बारीगढ़ निवासी झल्लू, कुलपहाड़ निवासी कौशल्या, ढपलानापुरा निवासी बली व ऐंचाना निवासी मोहित अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां झल्लू, बली, हरीकांत और उसकी पत्नी अनुज देवी की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें