फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: उत्तर प्रदेश बार काउसिंल सदस्य के लिए वकीलों ने किया मतदान

Wed, 28 Jan 2026 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/कुलपहाड़। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल सदस्य पद के लिए मंगलवार से दो दिवसीय मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। महोबा में कचहरी में मतदान कराया गया। इस दौरान वकीलों में उत्साह दिखा।
विज्ञापन

महोबा में 606 मतदाता हैं। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल सदस्य पद के लिए कराए गए मतदान में मंगलवार को महोबा में 165 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। बुधवार को भी मतदान कराया जाएगा। कुलपहाड़ संवाद के अनुसार बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के लिए चुनाव में 54 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। मतदान स्थल कुलपहाड़ तहसील में कुल 150 मतदाता हैं। पहले दिन 54 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। बार काउंसिल के सदस्य पद के लिए 333 प्रत्याशी मैदान में है। एक मतदाता 25 प्रत्याशियों को वरीयता के अनुसार मत दे सकता है। मतदान शांतिपूर्वक हुआ। मतदान प्रक्रिया बुधवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें