फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों के लेनदेन को लेकर अधिवक्ता लेखपाल भिड़े

Wed, 10 Jun 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
पैसे के लेनदेन को लेकर तहसील परिसर में अधिवक्ता और लेखपाल के बीच जमकर मारपीट हुई। लेखपाल के गनर भी अधिवक्ता से भिड़ गया। इससे अधिवक्ताओं में खासा गुस्सा है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराया। अधिवक्ता ने घटना की तहरीर कोतवाली प्रभारी को दी है।
विज्ञापन

 मालूम हो कि मकुंदी यादव तहसील में अधिवक्ता है। मकुंदी यादव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि लेखपाल अखिलेश निगम ने पैसा उधार लिया था, लेकिन वापस करने पर टाल मटोल कर रहा है। आरोप है कि  उधारी की अदायगी के डर से उसने तहसील आना बंद कर दिया है, जिससे लेखपाल से महीनों से मुलाकात नहीं हुई। बुधवार को लेखपाल अखिलेश निगम तहसील आया था, तभी अधिवक्ता ने उसे रोक लिया और पैसे देने की बात कही। लेखपाल के साथ गनर होने के कारण वह अधिवक्ता से तहसील में  भिड़ गया। पहले दोनों के बीच गाली-गलौज होती रही बाद में नौबत मारपीट तक पहुंच गई। जिससे तहसील परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई। लेखपाल और अधिवक्ता के बीच मारपीट होने से लेखपाल का गनर भी भिड़  गया। दोनों पक्षों में हुई मारपीट की सूचना पुलिस तक पहुंचने से मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने मामले को शांत कराया। इसके बाद लेखपाल और उसका गनर वहां से चले गए। अधिवक्ता मुकुंदी यादव ने गनर द्वारा बंदूक सीने में अड़ा देने और लेखपाल द्वारा उधारी मांगने पर मारपीट किए जाने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी का कहना है  कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें