फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: जंगल में पेड़ पर दुपट्टे से लटकता मिला छात्रा का शव, परिजनोंने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 16 Jan 2021 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
घटना के बाद रोती मृतका की बड़ी मां - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा में बेलाताल के छैमाही माता मंदिर के समीप स्थित पहाड़ में लगे पेड़ से छात्रा का शव दुपट्टे के फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर सीओ व चौकी पुलिस ने घटनास्थल पहुंच जांच की। मृतका की बड़ी मां ने गांव के ही एक युवक पर बेटी के मोबाइल पर फोन करके परेशान करने का आरोप लगाया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। 
विज्ञापन


कस्बा बेलाताल के करारीपुरा निवासी मनोज अनुरागी परिवार समेत नोएडा में रहकर मेहनत-मजदूरी का काम करता है। जहां उसकी पुत्री प्रीति (18) इंटरमीडिएट की शिक्षा ग्रहण कर रही थी। लॉकडाउन के दौरान मनोज परिवार समेत अपने घर वापस लौट आया था। शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे प्रीति घर से लापता हो गई।

शाम तक उसके घर वापस न लौटने पर परिजनों को आशंका हुई। तब उन्होंने खोजबीन की। शाम करीब सात बजे पहाड़ से लौट रहे चरवाहों ने एक युवती का शव पेड़ पर लटकता देखा तो इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। मृतका की शिनाख्त प्रीति के रूप में हुई। सूचना मिलते ही सीओ कुलपहाड़ रामप्रवेश राय, चौकी प्रभारी अनमोल सिंह यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और छानबीन की।
विज्ञापन


मृतका की बड़ी मां मालती ने बताया कि गांव का एक युवक प्रीति को एक माह से परेशान कर रहा था। लगातार फोन कर धमकी दी जा रही थी। परिजनो ने प्रीति की हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटकाए जाने का आरोप लगाया है। चौकी प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें