फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: जमीन चिह्नित कर जल्द कराया जाए पुस्तकालय का निर्माण

Mon, 23 Feb 2026 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। डीएम गजल भारद्वाज ने ब्लॉक कार्यालय चरखारी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय के लिए जल्द जगह चिन्हित कर निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने ब्लॉक चरखारी में सबसे पहले कार्यालय के स्थापना व लेखा पटल का निरीक्षण किया। उन्होंने लेखाकार को ब्लाॅक कार्यालय में लाइट व अन्य मरम्मत कार्यों को कराने के निर्देश दिए। स्थापना पटल के सभी अभिलेख व्यवस्थित रखने व जाॅब कार्ड प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मनरेगा पटल पर निरीक्षण के दौरान एपीओ से योजना के तहत चल रहे कार्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने सहायक विकास अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण कर स्टॉफ की जानकारी हासिल की। डीएम ने आवासीय भवन का भी निरीक्षण किया। कहा कि आवासीय भवनों को जल्द जर्जर घोषित कर भवनों को गिराया जाए। ताकि, नए भवन का निर्माण कार्य कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें