फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर-खजुराहो रेल लाइन पर कल से दौड़ेगी ट्रेन

Tue, 18 Oct 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
ट्रेन चलेंगी
विज्ञापन
ललितपुर खजुराहो रेल लाइन पर 18 अक्टूबर को पैसेंजर ट्रेन दौड़ेगी। रेलवे प्रशासन ने उद्घाटन की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। दिन में 11 बजे सांसद उमाभारती हरी झंडी  दिखाकर पेसेंजर ट्रेन को खजुराहो के लिए रवाना करेंगी। ललितपुर खजुराहो रेल लाइन पर ट्रेन दौड़ने से बुंदेलखंड के लोगों को ट्रेन सुविधा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन



मालूम हो कि ललितपुर खजुराहो रेल लाइन पर 14 स्टेशन हैं। 18 अक्टूबर को उद्घाटन के बाद रेल लाइन पर ट्रेन के दौड़ने से महोबा से सटे छतरपुर जनपद के अलावा खजुराहो पर्यटक स्थल के लोगों को भी ट्रेन सुविधा का लाभ मिलेगा। 18 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और महोबा हमीरपुर के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल खजुराहो में रेल मंत्री सुरेश प्रभु से लखनऊ से भोपाल को जोड़ने के लिए एक नई एक्सप्रेस ट्रेन चलाए जाने की मांग करेंगे। सांसद ने बताया कि इसका खाका तैयार कर लिया गया है और 18 अक्टूबर को लखनऊ से बाया महोबा भोपाल तक नई ट्रेन मिलने की उम्मीद है।

उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल के जन संपर्क अधिकारी मनेाज कुमार सिंह ने बताया कि 18 अक्टूबर से गाड़ी संख्या 05118 स्पेशल 10 डिब्बों की यात्री गाड़ी को दिन में 11 बजे केंद्रीय मंत्री उमाभारती हरी झंडी दिखाकर खजुराहो के लिए रवाना करेंगी। यह गाड़ी ललितपुर से उदयपुरा, टीकमगढ़, मवई, सरकनपुर, खरगापुर, रामपुर, ईशानगर, छतरपुर, बसारी, दुरियागंज होते हुए खजुराहो 15:45 पर पहुंचेगी। इसके बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु और एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 16:15 बजे ट्रेन को झंडी दिखाकर खजुराहो से ललितपुर के लिए रवाना करेंगे। मंडल रेल वाणिज्य प्रबंधक दुर्गेश दुबे ने बताया कि ललितपुर खजुराहो रेल के खंड के सभी स्टेशनों पर वाणिज्य कार्य के लिए कर्मचारियों और अफसरों की तैनाती कर दी गई है। रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य हरिशचंद्र पाटकार ने बताया कि ललितपुर खजुराहो रेल ख्ंाड के 167 किमी के सभी रेलवे स्टेशन पर परिचालन के लिए सारी व्यवस्थाएं रेलवे प्रशासन ने कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें