फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: लहचूरा फुल, मझगवां, कबरई और उर्मिल बांध प्यासे

Fri, 09 Aug 2024 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। वर्षाकाल के 43 दिन गुजरने के बाद भी जिले के छह में से तीन बांध अभी भी प्यासे हैं। इन बांधों में पर्याप्त पानी नहीं आ सका।
विज्ञापन

मझगवां, कबरई और उर्मिल बांध का जलस्तर अपने अधिकतम भंडारण क्षमता से अभी काफी नीचे है। हालांकि, लहचूरा व अर्जुन बांध की स्थिति बेहतर है। वहीं, चंद्रावल बांध अपनी अधिकतम भंडारण क्षमता से करीब तीन मीटर नीचे है।
यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित उर्मिल बांध से महोबा शहर में पेयजल आपूर्ति मुहैया कराई जाती है। यह बांध इस बार भी पूरी तरह नहीं भर पा रहा है। मानसून सत्र के दौरान यह बांध पूरी तरह नहीं भर पाया तो आने वाले समय में शहरवासियों को एक बार फिर पेयजल संकट से जूझना पड़ सकता है। मझगवां में भी काफी कम पानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एमपी क्षेत्र में हो रही बारिश का पानी लहचूरा बांध के लिए संजीवनी बना है। लहचूरा बांध फुल हो जाने के बाद इस बांध से नहर के माध्यम से अर्जुन बांध को पानी भेजा रहा है। अर्जुन बांध के फुल होने के बाद ही कबरई बांध को भरने के लिए अर्जुन सहायक नहर में आगे से पानी छोड़ा जाएगा।
उधर, लहचूरा बांध के जेई रामआसरे यादव का कहना है कि नहर के माध्यम से अर्जुन बांध को भरने के लिए एक फाटक को खोला गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें