फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बारिश में बढ़े आंखों में संक्रमण के मरीज

Fri, 09 Aug 2024 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बारिश के मौसम में आंखों में संक्रमण के रोगी बढ़े हैं। लोगों को आंखों में लालिमा, सूखापन, सूजन व दर्द हो रहा है। जिला अस्पताल में इन दिनों आंखों में संक्रमण के मरीज बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आदेश कुमार सक्सेना ने बताया कि एक माह पहले तक जहां 20 से 25 मरीज आ रहे थे। बारिश में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़कर 35 से 40 हो गई है।
उन्होंने बताया कि अपना रुमाल व आई ड्रॉप किसी और को इस्तेमाल न करने दें। इससे उस व्यक्ति को भी संक्रमण हो सकता है। बार-बार आंखों पर हाथ न लगाएं। आंखों को कभी भी न रगड़ें। बाहर जाते समय चश्मा पहनें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आंख लाल होना, पलके छूने पर दर्द होना, आंख से पानी गिरना, पपड़ी जमना, दृष्टि का धुंधला होना और जलन की शिकायत हो तो तुरंत अच्छे डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें