फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मजदूर संघ का मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो 17 एमएएचपी 02 परिचय-कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर विरोध जताते पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
महोबा। श्रमिकों व कर्मचारियों की लंबित मांगों का समाधान कराए जाने को लेकर भारतीय मजदूर संघ आंदोलित हो गया है। सोमवार को पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंच प्रदर्शन कर विरोध जताया। बाद में प्रधानमंत्री, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री और केंद्रीय वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम नमामि गंगे सूर्यकांत त्रिपाठी को सौंपकर मांगों का निराकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष कपिल कश्यप, मंत्री आशीष सिंह के नेतृत्व में उमेश सक्सेना, मोहनलाल, रिजवान, इफ्तिखार खान, रज्जू, आनंद सुल्लेरे, बाबू अली, इमरान आदि ने ज्ञापन में बताया कि संघ की केंद्रीय कार्य समिति की बैठक में लंबित मुद्दों को उजागर करने व तत्काल समाधान करने के लिए 17 अगस्त को देशव्यापी कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। उठाई गई मांगों में केवल वेतन और सेवा शर्तों से संबंधित मुद्दे नहीं हैं।
उन्होंने न्यूनतम पेंशन एक हजार से बढ़ाकर 7,500 प्रतिमाह करने, सीलिंग लिमिट को दोगुना करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, ग्रेच्युटी की गणना को 15 दिन से बदलकर 30 दिन करने, समान काम के लिए समान वेतन लागू करने, न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी किए जाने, एलआईसी में पदस्थ विकास अधिकारी को नौकरी की सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की है। चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर बृहद आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें