कार्यक्रम में डांस पेश करती छात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
आरबीपीएस का नौंवा स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अच्छी प्रस्तुतियां देने पर अंश और इमराना का दबदबा रहा। वही कृतिका, मानसी और आशी तिवारी डांसिंग क्वीन चुनी गई।
कार्यक्रम की शुरुआत एसडीएम चंद्रशेखर व पुलिस क्षेत्राधिकारी चौधरी रमेश सिंह ने की। एकल नृत्य प्रतियोगिता में 32 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्राइमरी वर्ग में मानसी गुप्ता ने उड़ी उड़ी जाए दिल की पतंग में आकर्षक नृत्य किया। आसी तिवारी ने डांस कर दर्शकों का दिल जीत लिया। आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं में अंश पाठक, असलेश शुक्ला, प्रशांत राजपूत, अनन्या, छाया, इमराना फाइनल में पहुंची।
इस मौके पर एसडीएम चंद्रशेखर ने आह्वान किया कि छात्र-छात्राएं अपने माता-पिता की मेहनत की कमाई को बर्बाद न होने दें। पूरी लगन और समर्पण से छात्र जीवन को फोकस करें। इस मौके पर सीओ कुलपहाड़ ने कहा कि कड़ी मेहनत व लगन कभी बेकार नहीं जाती। प्रिंसिपल अमित अग्रवाल ने आए हुए अतिथियाें का आभार व्यक्त किया।