फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में सफाईकर्मी समेत दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में सफाईकर्मी समेत दो लोगों की मौत हो गई। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं और दोनों की जान चली गईं।
विज्ञापन

थाना खन्ना के अकबई गांव निवासी दयाराम बाल्मीकि (36) जिला पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मचारी था। वर्तमान में उसकी तैनाती धरौन गांव में थी। गुरुवार की देर शाम वह धरौन गांव में सफाई करने के बाद बाइक से कबरई ब्लॉक कार्यालय आ रहा था। तभी कानपुर-सागर हाईव पर पचपहरा मोड़ पर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही डीपीआरओ संतोष कुमार जिला अस्पताल पहुंच गए और मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया।
दूसरी घटना शहर के चरखारी-बाईपास मार्ग में घटी। गांधीनगर निवासी रामविशाल गुप्ता का पुत्र सत्यम गुप्ता (25) गुरुवार की रात बाईपास मार्ग से घर लौट रहा था। तभी रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप पिता का फोन आने पर उसने स्कूटी सड़क किनारे खड़ी कर दी और समीप में खड़े होकर मोबाइल से बात करने लगा। तभी चरखारी की ओर जा रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे जिला अस्पताल लाए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में दस लोग हुए घायल
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में दस लोग घायल हो गए। पुरवा पनवाड़ी निवासी रामकिशोर अपने साथी नीरज व मुन्ना के साथ बाइक से शादी समारोह में शामिल होने मध्य प्रदेेश के जनपद छतरपुर जा रहा था। तभी दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई।
जिससे तीनों युवक घायल हो गए जबकि दूसरी बाइक में सवार कुलपहाड़ निवासी आनंद, जयदेेवी व सुधा को चोटें आईं। इसी तरह देवरी बदवारा निवासी लवकेश, बरेली निवासी सगीर, समदनगर निवासी हुस्ना व पहरा कबरई निवासी विनोद सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें