फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: तनाव से जूझ रहे कोटेदार ने फंदा लगा दी जान

Fri, 27 Feb 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के लिलवाही गांव में कुछ माह से मानसिक तनाव से ग्रस्त एक कोटेदार ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। वह बृहस्पतिवार की दोपहर घर से निकला था लेकिन पूरी रात घर नहीं आया। शुक्रवार की सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लिलवाही गांव निवासी जगत सिंह (35) गांव में सरकारी राशन दुकानदार था। बृहस्पतिवार की दोपहर वह घर से बिना बताए निकल गया और पूरी रात वापस नहीं आया। परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
शुक्रवार की सुबह किसानों ने गांव के बाहर एक पेड़ से जगत सिंह का शव लटकते हुए देखा तो इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल की बारीकी से जांच की। ग्रामीणों की बीच इस बात की चर्चा थी कि जगत सिंह कार्डधारकों को कम राशन दे रहा था।
विज्ञापन

शिकायत पर वह अगले माह राशन बढ़ाकर देने का वादा कर रहा था। लगातार शिकायतों से वह काफी परेशान था। जगत सिंह अपने पीछे पत्नी शनि सिंह व दो माह का बेटा छोड़कर गया है। थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि कोटेदार ने फसल आने पर वापसी की शर्त पर किसी को दुकान का गेहूं दिए जाने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें