फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से तीन की मौत, 97 मरीज और पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आई है जबकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। तीन दिन से जिले में 120 से 150 मरीज प्रतिदिन निकल रहे थे लेकिन शुक्रवार को 97 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले जबकि 164 लोग कोरोना से जंग जीतकर वापस घर लौटे। वहीं तीन लोगों की कोरोना से मौत हो गई। जिससे अब जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 40 पहुंच गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में कोरोना जांच का अभियान तेज कर दिया गया है। शुक्रवार को 1,485 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिनमें से 97 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। जिससे अब कुल सक्रिय केसों की संख्या 927 पहुंच गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कांत सिन्हा ने बताया कि शुक्रवार को कोरोना मरीजों की संख्या कम हुई है जबकि 164 लोग स्वस्थ हुए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में तीन लोगों की कोरोना से मौत हुई है। कोविड एल-1 अस्पताल में 55 और एल-2 अस्पताल में 39 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि 773 लोग होम क्वारंटीन है। संक्रमितों के परिजनों व संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार कर कोरोना जांच कराई जा रही है। आज 367 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया।
विज्ञापन

समाप्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें