फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में दो पक्षों में हुई मारपीट में 133 लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। थाना महोबकंठ के बम्हौरी कुर्मिन गांव में हुए खूनी संघर्ष के मामले में नव निर्वाचित प्रधान समेत 133 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आईजी में थानाध्यक्ष महोबकंठ को लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। दोनों पक्षों के 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत बम्हौरी कुर्मिन से सत्येंद्र पटेल ने प्रधानी का चुनाव जीता था जबकि धर्मजीत हार गए थे। चुनावी खुन्नस को लेकर गुरुवार की सुबह दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए थे। जिसमें 16 लोग घायल हुए थे। तीन की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया था। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए थाना महोबकंठ में तहरीर दी थी। इस मामले में लापरवाही सामने आने पर आईजी के सत्यनारायण ने ने थानाध्यक्ष लाखन सिंह को लाइन हाजिर करते हुए सुनील तिवारी को महोबकंठ थाने की कमान सौंपी।
पुलिस ने मामले में एक पक्ष से हरप्रसाद, शंकरलाल, सुदीप, शैलेंद्र, नरसिंह, रामकुमार व काका को गिरफ्तार किया है जबकि दूसरे पक्ष से नवनिर्वाचित प्रधान सत्येंद्र, मुकेश, लोकेंद्र, मनीष, रमेश, जयप्रकाश, गुलाब व रामआसरे को जेल भेजा है। पुलिस शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

इन पर हुई कार्रवाई
नवनिर्वाचित प्रधान सत्येंद्र पटेल की तहरीर पर पुलिस ने धर्मजीत, पुष्पेंद्र यादव, अनिल, शिवम यादव, गयाप्रसाद, अलखराम, धीरेंद्र पटेल, सखी, सुरेंद्र पटेल, अशोक, जीतेंद्र, हरप्रसाद, छन्नू, शंकरलाल, हरगोविंद, सुदीप विश्वकर्मा, राजेंद्र, ज्ञानप्रकाश, रामप्रकाश, पुष्पेंद्र, शैलेंद्र कुमार, वीरेंद्र, संतोष, नरसिग, सतीष, उपदेश, प्रमोद, अंकित, रामकुमार, चंद्रप्रकाश, रम्मू यादव, लखन व काका समेत 33 लोगों के खिलाफ एकराय होकर मारपीट, गाली-गलौज व धमकी की रिपोर्ट दर्ज की है जबकि दूसरे पक्ष के हरप्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने नवनिर्वाचित प्रधान सत्येंद्र, धर्मेंद्र, प्रमोद, ज्ञानेंद्र, कृपाराम, मुकेश, हरिप्रकाश, रामकुमार, मनोज, राकेश, वीरेंद्र, नरसिंह, शत्रुघ्न, महेश, लोकेंद्र, मनीष, अखिलेश, रमेश, जयप्रकाश, हरिप्रकाश, सुरेंद्र, उमेश, शीतल प्रसाद, गुलाब, नंदराम, वंशगोपाल, रामआसरे, मोहनलाल समेत 30 नामजद व 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
नवनिर्वाचित प्रधान का तुलादान का वीडियो भी हुआ था वायरल
महोबा। ग्राम पंचायत बम्हौरी कुर्मिन से प्रधान पद पर विजयी हुए सत्येंद्र पटेल का कुछ दिन पहले तुलादान का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। जिसमें नवनिर्वाचित प्रधान द्वारा कोरोना नियमों का खुला उल्लंघन किया गया। निर्वाचन आयोग के रोक के बाद भी तुलादान कराने के मामले की पुलिस जांच कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें