कई ऐसे लोग हैं जिनकी मौत कोविड से हुई है लेकिन उनके मृत्यु प्रमाण पत्र में कोरोना से मौत का जिक्र नहीं है। इस संबंध में महोबा जिले में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया है, जिसमें कोरोना से मौत अंकित कराने की मांग की गई है।
महोबा जिले में मृत्यु प्रमाणपत्र में कोरोना से मौत न अंकित किए जाने के विरोध में सपा व्यापार सभा ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष संतोष साहू के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रेम विश्वकर्मा, जलील पठान, रामसिंह, मोहम्मद हनीफ आदि ने डीएम सत्येंद्र कुमार को सौंपे ज्ञापन में बताया कि जिनकी मृत्यु कोरोना से हुई है।
विज्ञापन
उनके डिस्चार्ज प्रमाणपत्र में मौत का कारण बीमारी लिखा जा रहा है। नगर पालिका व पंचायत से जारी होने वाले प्रमाणपत्रों में भी मौत का कारण कोविड-19 नहीं दिखाया जा रहा है। ऐसे में मृतक के परिजनों को बीमा व संभावित मुआवजे में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मृतक व्यापारियों के परिजनों को दस लाख रुपये मुआवजे देने और मृत्यु प्रमाणपत्र में मौत का कारण कोरोना से अंकित कराने की मांग की है।