फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बच्चों को भा रहीं मोटू-पतलू व लाइटिंग वाली राखियां

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। रक्षाबंधन पर्व में अब महज तीन दिन बचे हैं। ऐसे में बाजारों में रौनक बढ़ गई है। भाई-बहन के इस पावन रिश्ते के पर्व को खास बनाने के लिए बहनें आकर्षक राखियों की खरीदारी में जुटी हैं। इस बार वाटरप्रूफ, स्टोन व गोटा-चांदी की राखियां ग्राहकों को खूब भा रही हैं। वहीं मोटू-पतलू और लाइटिंग वाली राखियां बच्चों की पहली पसंद बनी हैं।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजार में विभिन्न रंगों व डिजाइन वाली राखियों की लंबी रेंज देखने को मिल रही है। दुकानदार शालू, अशरफ, शहबाज आदि का कहना है कि इस बार परंपरागत राखियों के साथ वाटरप्रूफ और ट्रेंडी डिजाइन की मांग अधिक है। बहनें खासतौर पर ऐसी राखियां पसंद कर रही हैं जो देखने में सुंदर व लंबे समय तक सुरक्षित रहें। यही वजह है कि स्टोन वाली वाटरप्रूफ राखियां खूब बिक रही हैं।
गोटा-चांदी और जरदोजी कारीगरी वाली राखियां भी ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। इनकी कीमतें 20 से लेकर 150 रुपये तक हैं। डिजाइनर राखियों की रेंज 200 से 500 रुपये तक है। बच्चों के लिए कार्टून वाली राखी 20 से 50 व लाइटिंग वाली राखी 50 से 100 रुपये में बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें