फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनी संघर्ष के नौ और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। थाना महोबकंठ के बम्हौरी कुर्मिन गांव में छह मई को हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने शनिवार को नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 15 आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन

बम्हौरी कुर्मिन गांव में नवनिर्वाचित प्रधान सत्येंद्र पटेल व हारे प्रत्याशी के समर्थकों में छह मई को मारपीट हुई थी। जिसमें 16 लोग घायल हुए थे। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने नवनिर्वाचित प्रधान समेत 133 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। शुक्रवार को पुलिस को 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। थानाध्यक्ष महोबकंठ सुनील कुमार तिवारी के नेतृृत्व में गठित टीम ने शनिवार को मारपीट के मामले में फरार चल रहे रामकुमार, संदीप कुमार, रोहित, विशाल, शुभम विश्वकर्मा, शिवम यादव, मातादीन, जीतेंद्र मिश्रा व मनोज दुबे को गिरफ्तार कर जेल भेजा है जबकि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें