फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचने के लिए लें आयुर्वेद का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण से लोग परेशान हैं। संक्रमण से बचने के लिए लोग आयुर्वेद का सहारा भी ले सकते हैं। इसके साथ ही सर्दी, खांसी व बुखार में यह कारगर सिद्ध होंगे। यह बात जिलेे के सामुदायिक स्वास्थ्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीडी अवस्थी ने कही।
विज्ञापन

डॉ. अवस्थी ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होनी चाहिए। इसके साथ ही कोरोना वायरस से बचने के लिए आयुर्वेद के अनुसार कुछ मसाले विशेष महत्वपूर्ण हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली औषधियां जैसे संशमनवटी, आयुष 64, अणु तैल, अगस्त्य हरीतकी, आयुष क्वाथ का वितरण किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि इन औषधियों का सेवन भी चिकित्सक के द्वारा बताई हुई मात्रा में करें।
इन मसालों के प्रयोग से बढ़ेगी प्रतिरोधक क्षमता
हल्दी एक ऐसा मसाला है जिसे वर्तमान स्थिति में संजीवनी बूटी कहा जा सकता है क्योंकि इसमें एंटीसेप्टिक इंफ्लेमेटरी गुण होने के कारण यह सूजन को कम करता है 7 इसके अलावा यह एंटी वायरस होने के कारण फेफड़े को संक्रमण से बचाता है। अजवाइन में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स सांस के मार्ग को आराम पहुंचाने के साथ फेफड़ों को साफ करते हैं। मुलेठी श्वसन संबंधी समस्याओं और खांसी को दूर करने में उपयोगी है। लहसुन का सेवन कफ को खत्म करने में सहायक होता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट भी होते हैं जो संक्रमण से लड़ते हैं। रोजाना भीगे हुए मुनक्का का सेवन करने से फेफड़े मजबूत होते हैं और बीमारियों से लड़ने की उनकी क्षमता बढ़ती है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण में यह उपाय भी कारगर
डॉ. अवस्थी ने बताया कि प्रतिदिन गुनगुने पानी में नमक डालकर जलनेति विधि से सेवन करें। इसके बाद अजवाइन, नमक, लहसुन में से एक को पानी में उबालकर गरारे करने के बाद नाक में अणु तेल या सरसों का तेल डालें। रात में पानी में ताजे पुदीने के पत्ते और काला जीरा को पानी में उबालकर भाप लें। अमृतधारा की बूंदे आधे कप गर्म पानी में डालकर दिन में तीन चार बार पिए, जिससे गले का शोधन होगा।काढ़ा बनाने के लिए हल्दी, सोंठ दालचीनी, काली मिर्च, बड़ी पीपल, चक्र पुष्प, बहेड़ा, मुनक्का, लौंग, तुलसी, गुड़ व नमक एक साथ उबालकर काढ़ा बनाएं। इससे बुखार में आराम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें