फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि मंत्री को खूब सिंह ने गिनाए फसल बीमा के फायिदे

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत ‘‘किसान भागीदारी, प्राथमिकता हमारी’’ अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा की पाठशाला में वर्चुअल माध्यम से जुड़े कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सभी किसानों को फसलों का बीमा कराने की सलाह दी। उन्होंने पनवाड़ी विकासखंड के ग्राम दादरी के किसान खूब सिंह राजपूत से बात की और उसकी फसलों के बीमा की जानकारी ली।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने किसान खूब सिंह का परिचय जाना और पता पूछा, कौन-कौन सी फसलें करते हो, फसल बीमा कराते हो या नहीं, फसल बीमा से कोई लाभ मिला या नहीं, कितने बार लाभ मिला आदि प्रश्न पूछे।
किसान ने बताया कि वह खरीफ में मूंग, उर्द, मूंगफली और तिल तथा रबी में गेहूं, चना, मटर और जौ की खेती करते हैं। फसलों का तीन वर्ष से बीमा करवा रहे हैं। अतिवृष्टि से फसलों में नुकसान की भरपाई के लिए उन्हें बीमा कंपनी ने 2019 में 72 हजार, 2020 में एक लाख 28 हजार तथा 2021 में 87 हजार का लाभ दिया गया है।
विज्ञापन

मंत्री जी ने किसान सम्मान निधि तथा केकेसी आदि के बारे में पूछा। किसान ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बहुत ही अच्छी है।
डीएम मनोज कुमार ने जिले के किसानों को अपनी आय बढ़ाने के लिए जैविक खेती, मशरूम की खेती, हल्दी की खेती, मोती, मुर्गी, बकरी मधुमक्खी, मत्स्य आदि का पालन करने की अपील की। कहा कि एफपीओ बनाकर नई तकनीकी से खेती करोगे तो उसका लाभ हर हाल में मिलेगा।
इस अवसर पर सीडीओ डॉ. हरिचरन सिंह, उपनिदेशक कृषि डॉ. ए. के. एस यादव, जिला कृषि अधिकारी वीपी सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. सर्वेश यादव, मनोज राजपूत, वीरेंद्र पचौरी, मनमोहन राजपूत, अशोक कुमार, सीताराम सेन, बृजेश कुमार, जीतेंद्र कुमार, रामशरण, परमानंद, भुवनेंद्र चतुर्वेदी, आदि वीएलई तथा प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।
खूब सिंह को मिल चुका है धरती मित्र अवार्ड
प्रगतिशील किसान खूब सिंह ने बताया कि वर्ष 2019 में उन्हें जैविक खेती करने को लेकर उन्हें धरती मित्र अवार्ड से नोएडा में सम्मानित किया गया था। उन्होंने बताया कि लगन और मेहनत के साथ उन्नत खेती की जाए तो मुनाफा कमाया जा सकता है। सभी किसानों को फसलों के बीमा का लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें