फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार बहाल हुई कस्बा खरेला की पेयजल आपूर्ति, हैंडपंप भी सुधरे

विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। पेयजल की समस्या से जूझ रहे कस्बा खरेला वासियों की समस्या का आखिरकार निराकरण हो गया है। अमर उजाला में खबर छपने के बाद प्रशासन ने पाइप लाइन दुरुस्त करा दी। वहीं नगर पंचायत हैंडपंपों को ठीक करने में लगा हुआ है।
विज्ञापन

कस्बा खरेला की 30 हजार की आबादी को अर्जुन बांध से पेयजल आपूर्ति की जाती है। एक माह से आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान थे। कस्बे में लगे 400 हैंडपंपों में 250 से अधिक हैंडपंप खराब थे। कई बार मांग के बाद भी हैंडपंपों को दुरुस्त नहीं कराया गया। अमर उजाला ने चार जून के अंक में समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
जल संस्थान के अवर अभियंता पवन चौहान ने बताया कि मुख्य पाइपलाइन में हुए लीकेज को ठीक कराया गया है। बांध में अतिरिक्त मोटर लगाकर नियमित आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

उधर नगर पंचायत के प्रभारी ईओ राकेश कुमार ने बताया कि खराब हैंडपंपों में से अधिकांश हैंडपंप सही करा दिए गए हैं। ऊंचाई वाले वार्डों में लगातार टैंकर भेजे जा रहे हैं। किसी को भी पानी की समस्या नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें