फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: खरेला मुख्य बाजार की सड़क दलदल में तब्दील

Sat, 04 Jan 2025 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
खरेला मुख्य बाजार में दलदलयुक्त सड़क से निकलते बाइक सवार। - फोटो : खरेला मुख्य बाजार में दलदलयुक्त सड़क से निकलते बाइक सवार।
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। नगर पंचायत खरेला के मुख्य बाजार की सड़क छह माह से दलदल में तब्दील है। इससे आवागमन में लोगों को भारी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले हुई रिमझिम बारिश से सड़क एक बार फिर दलदलयुक्त हो गई। रात के समय बाइक सवार अक्सर इस सड़क पर गिरकर घायल हो रहे हैं। इस मार्ग से प्रतिदिन पांच हजार से अधिक लोग आवाजाही करते हैं।
कस्बे के श्याम सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रमोद, मुन्ना आदि का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी नगर पंचायत सड़क का निर्माण नहीं करा रही है। रोजाना बाइक सवार फिसल कर चोटिल हो रहे हैं। कुछ यही हाल वार्डों का है, जहां जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रामवचन यादव का कहना है कि मुख्य सड़क के निर्माण के लिए डूडा विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें