फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दुकानों में खाद्य सुरक्षा टीम का छापा, भरे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विशेष छापामार सचल दल का गठन किया है। बुधवार को टीम ने जिले की सात दुकानों में छापा मारकर सरसों के तेल के सैंपल भरे। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी डॉ. जतिन कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सनोज कुमार व नागेंद्र कुमार ने कई प्रतिष्ठानों में जाकर खाद्य पदार्थों की जांच की। गैस एजेंसी मार्ग स्थित राम अवतार सिंह, लव कुशनगर तिराहा स्थित मुन्नालाल साहू, पुरानी गल्ला मंडी स्थित अंजुल साहू, प्रदीप कुमार गुप्ता, घासीराम साहू, चंद्रभान श्रीवास व खनगा बाजार स्थित जहूर मुहम्मद की दुकानों से सरसों के तेल का नमूना जांच के लिए भरा। इस दौरान तमाम दुकानदार टीम को देखकर दुकानों की शटर डालकर खिसक गए। अभिहित अधिकारी ने बताया कि जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें