फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ानन और छात्राओं में चंदन बने चैंपियन

Thu, 11 Feb 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
वीर भूमि राजकीय महाविद्यालय में चल रही दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हो गया। क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में चंदन और छात्र वर्ग में खड़ानन ने चैंपियनशिप जीती।
विज्ञापन



राजकीय महाविद्यालय खेल मैदान में चल रही क्रीड़ा प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। छात्र वर्ग की लंबी कूद में सूरजपाल ने पहला, हरिओम ने दूसरा और भान सिंह ने तीसरा स्थान पाया। जैवलिग थ्रो में वीरेंद्र सिंह प्रथम, उमेश कुमार द्वितीय और उदित प्रकाश तृतीय स्थान पर रहे।


1500 मीटर दौड़ में खड़ानन ने पहला, धन प्रसाद ने द्वितीय और रमेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में खड़ानन अव्वल रहे, जबकि अमरचंद्र दूसरे और भान सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन




200 मीटर दौड़ में अमरचंद्र ने पहला, रवि कुमार ने दूसरा और दीपक अहिरवार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने पर खडानन को चैंपियन घोषित किया।


बालिका वर्ग लंबी कूद में चंदन ने पहला, राहिणी ने दूसरा और रश्मि ने तीसरा स्थान पाया। 200 मीटर दौड़ में चंदन अव्वल रही, जबकि रूबी यादव ने दूसरा और क्रांति वर्मा ने तीसरा स्थान पाया। छात्र और छात्रा वर्ग की जलेबी दौड़ प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहे।


विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाली छात्रा चंदन को बालिका वर्ग में चैंपियन घोषित किया गया। क्रीड़ा समापन अवसर पर प्राचार्य डा. उमाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि अनुशासित रहकर राष्ट्र की सेवा करनी चाहिए। इस अवसर पर डा. मीरापाल डा. रामकृत कुमार, प्रो. शिवकुमार, प्रो. महेंद्र कुमार, शैलेष कुमार, दिलीप सिंह के साथ छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें