फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैरोसिन थोक विक्रेता के खिलाफ कोटेदारों का प्रदर्शन

Wed, 16 Nov 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
तहसील में प्रदर्शन कोटेदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक हजार व 500 के पुराने नोट बंद होने से समस्याएं बढ़ती जा रहीं है। मिट्टी तेल के थोक विक्रेता द्वारा कैरोसिन की उठान करने वाले कोटेदारों से छोटे नोट मांगे जा रहे हैं। जिससे कोटेदार मिट्टी के तेल की उठान नहीं कर पा रहे हैं। इससे नाराज कोटेदारों ने मंगलवार को तहसील में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कोटेदारों ने मामले की शिकायत एसडीएम से करते हुए समस्या के निस्तारण की मांग की। पिपरामाफ कोटेदार महेंद्र सिंह, गहरा के हरीराम, करहराकला के लखनलाल, बरा के ओमप्रकाश, डहर्रा के तेजप्रताप सिंह, चंदपुरा के ज्ञान राजपूत, ढिकवाहा के छेदालाल सहित दो दर्जन से अधिक कोटेदारों नेे

उपजिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह को सौंपी शिकायत में बताया कि थोक विक्रेता 1000 व 500 के नोट लेने से साफ इनकार कर रहा है और न ही चेक लेकर मिट्टी का तेल दिया जा रहा है।  उन्होंने एसडीएम से मामले की जांच कराकर समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें