फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने हिंदु व मुस्लिम को दिया धोखा -नसीमुद्दीन

Sat, 18 Feb 2017 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
जनसभा में बोलते बसपा महासचिव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बसपा महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी शनिवार को महोबा में बसपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा ने हिंदु और मुस्लिम दोनों को धोखा दिया है। 17 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने का झूठा आश्वासन दिया गया। दादरी, मुजफ्फरनगर समेत छोटे बड़े 500 दंगे हुए। सपा-कांग्रेस गठबंधन पर कहा कि काम पर भरोसा था तो गठबंधन क्यों किया।
विज्ञापन



बसपा महासचिव महोबा और चरखारी में बसपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। शहर के मकनियापुरा स्थित परेड ग्र्राउंड में बसपा प्रत्याशी अरिमर्दन सिंह के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा में बसपा महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि सरकार बनते ही एक सप्ताह के अंदर किसानों के कर्ज माफ करने का काम किया जाएगा।

बसपा सरकार में संचालित महामाया पेंशन योजना का नाम बदलकर समाजवादी पेंशन कर दिया गया है। जिसे पूर्व रूप में लाया जाएगा। अन्य पार्टियां मुस्लिमों का शोषण करती है और उन्हें पनपने नहीं देती है। इस मौके पर जफर उल्ला खां, न्याज मुहम्मद, सफी उल्ला, सईद लंबरदार, रियाज राइन, राजेश शक्ति,अजय सिंह, विनोद राजपूत, जिलाध्यक्ष राजेश सिद्धार्थ, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार अहिरवार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन



चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार बाजार गोलाघाट में बसपा प्रत्याशी जितेंद्र मिश्रा की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा, भाजपा पर हमला बोला। भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि अच्छे दिन जनता के नहीं बल्कि मोदी के आए है जो अभी तक अस्सी करोड़ के सूट पहन चुके है। इस मौके पर तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें