संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। जिले में सांप्रदायिक सौहार्द का वातावरण सृजित करने, लोगों में एकता व भाई-चारे की भावना विकसित करने को लेकर बुधवार को जिला एकीकरण समिति की बैठक जिला पंचायत अध्यक्षा ममता यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें अध्यक्षा ने सदियों से हिंदू-मुस्लिम एकता की चली आ रही मिशाल को कायम रखने की अपील की।
विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में सीडीओ हीरा सिंह ने कहा कि महोबा जिला हमेशा से एकता और सद्भावना की मिशाल रहा है। यहां के इतिहास में हिंदू-मुस्लिम एकता और भाई-चारे के कई किस्से प्रचलित हैं। इस दौरान सदस्यों ने प्रस्ताव रखा कि एकीकरण समिति का पुनर्गठन किया जाए। वर्तमान में इस समिति के कई सदस्य ऐसे हैं जो निष्क्रिय हैं या बैठक में प्रतिभाग नहीं करते हैं। इस पर सीडीओ ने कहा कि जल्द एकीकरण समिति का पुनर्गठन किया जाएगा।
बैठक में समाजसेवी शरद तिवारी दाऊ, अल्ताफ हुसैन, सीएमओ डॉ. एमके सिन्हा, डीडीओ आरएस गौतम, डीआईओएस एसपी सिंह आदि मौजूद रहे।