फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: आतिशबाजी निर्माण कार्य से बच्चों को रखें दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। उप जिलाधिकारी अवनीश तिवारी ने पुलिस के साथ गुढ़ा गांव में आतिशबाजी की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। गांव में ओम फायर वर्क्स व लल्लू फायर वर्क्स के यहां आतिशबाजी का निर्माण और बिक्री दोनों के कार्य हैं।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान यह दोनों केंद्र आबादी से दूर पाए गए। ओम फायर वर्क्स के विक्रय केंद्र पर नवीन बाल्टी रखने के निर्देश दिए गए। वहीं लल्लू फायर वर्क्स के यहां बालू, बाल्टी, पानी व अग्निशमन यंत्र उपलब्ध मिले। एसडीएम ने निर्देश दिए कि निर्धारित मात्रा से अधिक भंडारण और बिक्री न की जाए। आतिशबाजी निर्माण कार्य में नाबालिग बच्चों को न लगाएं और उन्हें इससे दूर रखें। कहा कि अवैध तरीके से कहीं भी आतिशबाजी का निर्माण होता पाया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पुलिस व राजस्व विभाग की टीम की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है। इस दौरान तहसीलदार आरएन मिश्रा, कोतवाली प्रभारी राहुल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें