फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरी चिट्ठी बनी तकिया मेरे ये साथ सोती है....

विज्ञापन
कवि सम्मेलन में कवियों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में बुंदेलखंड के कवियों ने रचनाओं से सभी का मन मोह लिया। कवयित्री आकांक्षा चंद्रशेखर ने ‘तेरी चिट्ठी बनी तकिया, ये मेरे साथ सोती है, अकेेली रात में अक्सर इन्हीं से बात होती है’ सुनाकर खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कवि सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर व पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर किया। हास्य कवि अजय मोहन तिवारी ने ‘मूरख खां तुम ज्ञान दे रहे, बेमतलब मा प्रान दे रहे’ सुनाकर श्रोताओं को लोटपोट कर दिया। कवि अनिल तेजस ने रचना ‘अवधपुरी के कोने-कोने में अब दीप जलाएंगे, दुनिया देखेगी अब मंदिर भव्य मनाएंगे’ सुनाकर रामभक्तों में जोश भरा।
हास्य कवि हरनाथ सिंह चौहान ने कोरोना संक्रमण को लेकर रचना पढ़ी। हेमा जैन बुखारिया ने रचना ‘सुरसुरी की धार दूं श्रीकृष्ण की बाली हूं मैं, रणबांकुरी दुर्गा भवानी झांसी की रानी हूं मैं’ सुनाकर खूब तालियां बटौरी। इस मौके पर हरनाथ सिंह चौहान को चरखारी साहित्य सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में संयोजक प्रदीप दिहुलिया, मोहम्मद परवेज, देवेंद्र चतुर्वेदी, सुनील दीक्षित, उदित राजपूत, छत्रसाल स्वर्णकार, युवराज सेंगर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें