बार ऐसोसिएशन के चुनाव में कामेश प्रजापति दो वोट से जीत कर अध्यक्ष पद पर चुने गए। अधिवक्ता रामप्रकाश तिवारी को लगातार दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा। उपाध्यक्ष और महामंत्री निर्विरोध चुने गए।
चरखारी बार ऐसोसिएशन का चुनाव गुरुवार को अधिवक्ता सभागार में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी भगतराम शर्मा, अनिल मिश्रा, बालादीन की देखरेख में हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में कामेश प्रजापति ने 49 मत पाकर प्रतिद्वंदी रामप्रकाश तिवारी को दो मतों से हरा दिया, राम प्रकाश तिवारी को 47 वोट मिले, जबकि दो मत अवैध घोषित किए गए। चुनाव में पराजित हुए अधिवक्ता रामप्रकाश को दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश दिहूलिया, महामंत्री पद पर अनिल रिछारिया उपाध्यक्ष दिनेश यादव, सोभित श्रीवास्तव को निर्विरोध चुना गया। गुरुवार को सुबह से ही अधिवक्ता मतदाता मतदान करने अधिवक्ता सभागार पहुंच गए। मतदान दौरान भारी गहमा गहमी रही। मतदाताओं के पहुंचते ही अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मतदाताओं को अपने अपने पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करते रहे। 100 अधिवक्ता मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जिसमें से 49 मत पाकर कामेश प्रजापति ने दो वोटों से जीत दर्ज की। मतदान दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। चुनाव दौरान मतदाताओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।