तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते सपा कार्यकर्ता
- फोटो : MAHOBA
महोबा। विश्व रंगमंच दिवस पर कलाकारों की उपेक्षा से नाराज सपाइयों ने शनिवार को तहसील पहुंच विरोध जताया। कलाकारों को प्रोत्साहन के साथ पेंशन देने और उन पर हो रहे हमले रोके जाने की मांग की है। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
सपा जिलाध्यक्ष प्रान सिंह यादव के नेतृत्व में 24 से अधिक कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। तहसीलदार बालकृष्ण सिंह को सौंपे ज्ञापन में बताया कि भाजपा सरकार में कलाकारों की स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है। कलाकारों पर लगातार हमले बढ़ रहे हैं। उन्होंने कलाकारों पर उपेक्षा व अपमान करने वाली सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। इस मौके पर पूर्व विधायक अरिमर्दन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव, योगेश यादव, शाहिद राजू, प्रेम विश्वकर्मा, हुकुम सिंह आदि मौजूद रहे।