फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरेला-मुस्करा मार्ग में एक घंटे लगा जाम, परेशान रहे वाहन चालक

विज्ञापन
खरेला-मुस्करा मार्ग में लगा जाम - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य में लगे डंपरों के कारण खरेेला-मुस्करा मार्ग पर जाम लग गया। एक घंटे तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

कस्बा खरेला व पुन्नियां से निकल रहे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निर्माण चल रहा है। इस कार्य में 50 से अधिक डंपर लगे हैं। पांच माह पहले डंपर चालकों के मनमानी करने पर डीएम के आदेश पर चार डंपरों को सीज किया गया था लेकिन सुधार नहीं हुआ। शनिवार को आईटीआई कॉलेज खरेला के समीप स्थित धर्मकांटा में डंपर सड़क किनारे आड़े-तिरछे खड़े किए जाने से जाम लग गया। करीब एक घंटे तक रोडवेज बसें व चार पहिया वाहन फंस गए। सूचना पर पहुंची थाना खरेला पुलिस ने सड़क किनारे खड़े डंपर चालकों को कड़ी कार्रवाई की हिदायत देकर सड़क से अलग कराया, तब जाम खुल सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें