फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी में युवक ने अधिवक्ता से की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के कचहरी परिसर में सोमवार को किसी मामले में वकील से जानकारी लेने गए युवक का विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। अधिवक्ता की मारपीट होने से लामबंद वकीलों ने युवक की पिटाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कचहरी में अधिवक्ता महेश प्रजापति अपने बस्ते पर बैठकर कामकाज निपटा रहे थे, तभी बीजानगर रोड निवासी जितेंद्र वहां पहुंच गया और एक मामले को लेकर बातचीत करने लगा। दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। गुस्साए युवक ने अधिवक्ता से मारपीट कर दी। शोर सुनकर कचहरी में मौजूद वकील एकजुट हो गए और भाग रहे आरोपी को पकड़कर धुन दिया। सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। पीड़ित अधिवक्ता ने युवक पर मारपीट व धमकी का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह का कहना है कि अधिवक्ता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच कराई जा रही है। उधर कचहरी के अंदर अधिवक्ता से मारपीट होने की घटना से वकीलों में आक्रोश दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें