फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईयर टैगिंग की गलत रिपोर्ट देने पर सीवीओ को फटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। ईयर टैगिंग की गलत रिपोर्ट देने पर डीएम सत्येंद्र कुमार ने सोमवार को सीवीओ डॉ. राकेश कुमार को फटकार लगाई। कहा कि गोवंश संरक्षण के लिए टीम वर्क फौरन प्रारंभ किया जाए। कहा कि ठंड से एक भी गोवंश ने दम तोड़ा, तो जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने सभी खंड विकास अधिकारियों और पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गोशालाओं में मौजूद गोवंशों को कोटेदारों से जूट के बोरे प्राप्त करके पहनाए जाएं। सभी गोशालाओं में चारा, पानी, बिजली, शेड की व्यवस्था होनी चाहिए। किसी भी गोशाला में गोवंश ने दम तोड़ा, तो संबधित अफसर पर कार्रवाई तय है। डीएम ने निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि इस योजना में अच्छा काम नहीं किया गया है। जबकि , प्रत्येक पशु चिकित्सा अधिकारी को 100-100 कुपोषित परिवारों और प्रत्येक बीडीओ को 50-50 पशु स्वयं सहायता समूहों में बांटने का लक्ष्य दिया गया था, जो पूरा नहीं हुआ है। 15 दिन में लक्ष्य पूरा न होने वाले अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीडीओ डॉ. हरिचरन सिंह, एसडीएम सदर राजेश यादव, डीडी एजी जी राम, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. सर्वेश यादव, जिला कृषि अधिकारी वीपी सिंह समेत सभी बीडीओ, ईओ व पशु चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें