फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस गड्ढे में गिरी चार यात्री घायल

Fri, 26 Jun 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ नौगांव मार्ग पर बस की स्टेयरिंग फेल हो जाने से बस पेड़ से टकराती हुई गड्ढे में जा गिरी, जिससे चालक सहित चार यात्री घायल हो गए। घायलों को मध्यप्रदेश के नौगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को बेलाताल से नौगांव जा रही प्राइवेट यात्री बस देरशाम साढ़े सात बजे ग्राम सगुनिया के आगे बस की स्टेयरिंग फेल हो जाने से बस असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराई, जिससे पेड़  उखड़  गया और बस की रफ्तार धीमी होने से बस एक गड्ढे में जा गिरी। बस के गड्ढे में गिरते ही चीख पुकार मच गई। आस-पास मौजूद ग्रामीणों ने बस में फंसे चार यात्रियों को बाहर निकालकर नौगांव अस्पताल में भर्ती कराया। यात्रियों में करन सिंह, चालक सुरेंद्र कुमार निवासी नौगांव, गयादीन निवासी महेबा, राजू निवासी स्यावन घायल हो गए, जिन्हें नौगांव अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें