फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल को 24 घंटे बिजली

Sun, 12 Jun 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
अस्पताल में गर्मी से परेशान मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों के लिए खुशखबरी है। अब अस्पताल में 24 घंटे बिजली रहेगी। अस्पताल में छह माह पूर्व स्थापित किए गए स्वतंत्र फीडर का संचालन 15 जून से शुरू होगा। ऐसे में एक्स-रे व अन्य जांचों के लिए पहुंचने वाले मरीजों को परेशानी नहीं होगी। साथ ही वार्डों में भर्ती मरीजों को गर्मी के मौसम में पसीना नहीं बहाना पड़ेगा।
विज्ञापन



जिला अस्पताल में बिजली जाने के बाद जनरेटर न चलाए जाने से मरीजों को परेशानी हो रही थी। बिजली जाने पर मरीजों को एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड व अन्य जांच कराने के लिए प्राइवेट क्लीनिकों का सहारा लेना पड़ रहा था। शासन के निर्देश पर छह माह पूर्व जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बगल में स्वतंत्र फीडर की स्थापना की गई थी। मगर कई माह बीत जाने के बाद भी इसका संचालन शुरू नहीं हो सका था।

जिससे गर्मी के मौसम में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की दिक्कत होती थी। अब जिला अस्पताल में स्थापित स्वतंत्र फीडर का संचालन 15 जून से शुरू होगा। जिससे अस्पताल में 24 घंटे बिजली रहेगी। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. उदयवीर सिंह का कहना है कि स्वतंत्र फीडर का संचालन 15 जून से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें