फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई एडवांस परीक्षा में योगेंद्र व सजल ने मारी बाजी

Mon, 12 Jun 2017 12:07 AM IST
जेईई एडवांस परीक्षा में योगेंद्र व सजल ने मारी बाजी
विज्ञापन
सजल चौरसिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आईआईटी में दाखिले के लिए जेईई एडवांस परीक्षा में शहर के दो होनहारों ने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है। बच्चों की कामयाबी से परिजन गदगद है।
विज्ञापन

शहर के चरखाई बाईपास रोड निवासी शिक्षक रामनारायण के पुत्र योगेंद्र कुमार ने आईआईटी की प्रवेश परीक्षा में एससी वर्ग में 364वीं रैक लाकर माता पिता व जिले का नाम रोशन किया है। हाईस्कूल तक जवाहर नवोदय विद्यालय महोबा के छात्र रहे योगेंद्र इंटर तक की शिक्षा और तैयारी के लिए दक्षिणा फाउंडेशन की तरफ से जवाहर नवोदय विद्यालय कोट्टयम केरल भेजा गया था। पुत्र की कामयाबी से परिजन गदगद है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मलकपुरा निवासी डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया के पुत्र सजल चौरसिया ने जेईई एडवांस परीक्षा में 484 रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। प्रथम प्रयास में ही सजल का चयन आईआईटी में प्रवेश के लिए हुआ है। इसी वर्ष सजल चौरसिया ने यूपीटीयू परीक्षा में सामान्य श्रेणी में 488 अंक प्राप्त कर 94 रैंक हासिल की है। सजल अपनी इस कामयाबी का श्रेय माता पिता एवं दादा क्रांतिचंद्र चौरसिया को देते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें