फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कनेक्शन काटने पहुंचे जेई से मारपीट, घसीटने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर कोतवाली क्षेत्र के बिलवई गांव में बिजली कनेक्शन काटने गई निगम की टीम पर हमले का मामला सामने आया है। चेकिंग के दौरान अवैध कनेक्शन काटने पर पिता-पुत्र ने बिजली निगम के अवर अभियंता से मारपीट कर दी। आरोप है कि दोनों ने जेई की कॉलर पकड़कर उन्हें घर के अंदर घसीटने की कोशिश की। साथी कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर उन्हें छुड़वाया।
विज्ञापन

विकासखंड कबरई के 33/11 बिजली उपकेंद्र बरी के अवर अभियंता अल्ताफ हुसैन मंगलवार की दोपहर बिजली कनेक्शन जांच व राजस्व वसूली के लिए टीम के साथ बिलवई गांव गए थे। जांच में दौरान एक घर में लाइट जलती मिली जबकि कनेक्शन नहीं था।
मकान मालिक को बुलाकर उन्होंने बिजली कनेक्शन के संबंध में जानकारी ली लेकिन वह कुछ बता सका। तब जेई ने कनेक्शन काटने की बात की। इस पर विवाद हो गया।
जेई का आरोप है कि मकान मालिक और उसके बेटे ने कॉलर पकड़कर मारपीट की। घर के अंदर घसीटकर ले जाने की कोशिश की। इतना ही नहीं सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए जान से मारने की धमकी दी। हाथापाई के दौरान जेई का मोबाइल व डायरी भी गिर गई। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही पिता-पुत्र फरार हो गए। अवर अभियंता ने कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। कोतवाली प्रभारी बीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें