फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी ने काट दी केबिल, संचार सेवाएं ठप

Tue, 31 Jan 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
आढ़तियों व किसानों ने किया विरोध-प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर के मुख्य मार्ग पर रोडवेज के सामने कराए जा रहे नाला निर्माण के दौरान दूर संचार विभाग की केबिल कट जाने से भारतीय जीवन बीमा निगम, इलाहाबाद बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक आफ बड़ौदा सहित समूचे गांधीनगर की संचार सेवाएं ठप हो गई।


 सीएनडीएस द्वारा रोडवेज के सामने नाले का निर्माण कराया जा रहा है। मंगलवार को ठेकेदार ने दूर संचार विभाग के अधिकारियों को बिना कोई सूचना दिए जेसीबी लगाकर पांच फीट गहरे नाले की खुदाई करा दी। इससे शहर में बिछाई गई भूमिगत केबिल कई जगह से कट गई।
विज्ञापन


इससे मोहल्ला गांधीनगर क्षेत्र की संचार सेवा ठप हो गई।    केबिल कटने से गांधीनगर में स्थित कई बैंकों की नेट सेवा ठप हो गई। इससे बैंकों में लेनदेन प्रभावित रहा। ग्राहकों को नेटवर्क न चलने से ग्राहकों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


दूर संचार विभाग के एसडीओ मयंक गुप्ता का कहना है कि ठेकेदार ने नाले की खुदाई कराने से पहले दूर संचार विभाग को कोई सूचना नहीं दी। इससे अचानक संचार सेवाएं ठप हो गई। इससे टेलीफोन उपभोक्ताओं को दिक्कत का सामना करना पड़ा। उनका कहना है कि शीघ्र ही लाइन दुरुस्त कराकर संचार सेवा बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें