फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः जिला अस्पताल में जलभराव की समस्या से मुख्य सचिव को कराया रूबरू

विज्ञापन
मुख्य सचिव को ज्ञापन देते नगर पालिका प्रतिनिधि - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि सौरभ तिवारी ने शुक्रवार को लखनऊ में मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल में जलभराव और नगर की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन मुख्य सचिव को सौंपा।
विज्ञापन

मुख्य सचिव को दिए ज्ञापन में बताया कि महोबा जिला अस्पताल में जलभराव की समस्या सालों से बनी हुई है। बारिश के दिनों में इमरजेंसी, महिला अस्पताल और जिला अस्पताल परिसर में पानी भर जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिला अस्पताल में पैरा मेडिकल स्टाफ की कमी को देखते हुए डॉक्टरों व कर्मचारियों की नियुक्ति व शहर में सीवर लाइन की स्वीकृति प्रदान करने की मांग की।
ज्ञापन में यह भी बताया कि महोबा गुरू गोरखनाथ की तपोस्थली है। इसलिए गोरखगिरि को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए। गोरखगिरि के पास बने शिवतांडव पार्क के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत और बड़ी चंद्रिका मंदिर से छोटी चंद्रिका मंदिर तक मार्ग का निर्माण कराने की मांग की। मुख्य सचिव ने समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें