फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा : हनुमान और रामजानकी मंदिर की मिट्टी जाएगी अयोध्या

विज्ञापन
मिट्टी से भरे कलश को ले जाते विहिप कार्यकर्ता - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन की तिथि घोषित होने के बाद से प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों की मिट्टी वहां भेजने का सिलसिला जारी है। जिले से श्रीनगर किले के पास स्थित रामजानकी व हनुमान मंदिर की मिट्टी अयोध्या जाएगी। दोनों ही मंदिरों की मिट्टी विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद कलश में रखकर विहिप के कार्यकर्ताओं को दे दी गई है। वह कलश लेकर अयोध्या रवाना होंगे।
विज्ञापन

श्रीनगर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर और रामजानकी मंदिर के पुजारी मयंक गंगेले की मौजूदगी में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने परिसर में मिट्टी की खुदाई की। इसके बाद मिट्टी का पूजन कर उसे कलश में रखा गया। मिट्टी कलश में रखने के बाद अयोध्या ले जाने के लिए उसे विहिप कार्यकर्ताओं को सौंप दिया गया। मिट्टी के साथ श्रीनगर की पहचान वाले सिक्के को भी कलश में डाला गया। इस मौके पर आशीष मिश्रा, अनिल शुक्ला, रतीशचंद्र रावत, रामू शुक्ला, जित्तू परदेसी, अनूप सोनी, बालाजी तिवारी, शिवम दीक्षित व प्रदीप पाटकार सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें