फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: चीनी के बाद गुड़ के दामों में उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
-चीनी 65 रुपये तो गुड़ के दाम 55 से बढ़कर 70 पहुंचे
विज्ञापन

फोटो 20 एमएएचपी 04 परिचय-बाजार में सजी दुकान से गुड़ खरीदारी ग्राहक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आते ही खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। चीनी के बाद अब गुड़ के दाम में भी एक सप्ताह के अंदर 15 रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है। गुड़ के दाम 55 से बढ़कर 70 रुपये किलो पहुंच गए हैं। वहीं चीनी 65 रुपये किलो बिक रही है। इससे रक्षाबंधन पर मिठाई और पकवान बनाने की तैयारी कर रहीं गृहिणियों का बजट बिगड़ गया है।

बाजार में गुड़ की कीमत बढ़ने से खरीदारी करने पहुंच रहे लोग दुकानदारों से दाम बढ़ने का कारण पूछ रहे हैं। राधा, क्रांति, रागिनी, इंद्रकुमारी आदि गृहिणियों का कहना है कि त्योहार के समय पहले ही घरेलू खर्च बढ़ जाता है। ऐसे में चीनी व गुड़ के दाम बढ़ने से रसोई का बजट और प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रेता अखिलेश साहू ने बताया कि एक सप्ताह में गुड़ के दाम 55 से बढ़कर 70 रुपये किलो हो गए हैं। वह राठ, बेलाताल आदि स्थानों से गुड़ मंगाते हैं। इस समय माल की उपलब्धता कम होने के साथ ही भाड़ा बढ़ गया है। इससे बाजार में गुड़ के दाम बढ़े हैं। उन्होंने बताया कि एक साल पहले इसी समय गुड़ 40 से 45 रुपये किलो में बिक रहा था। एक साल में कीमत करीब 20 से 25 रुपये तक बढ़ चुकी है। रक्षाबंधन से पहले दाम और बढ़ने की आशंका से ग्राहकों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें