फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: आईटीआई चरखारी सौर ऊर्जा से होगी रोशन

Mon, 16 Mar 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
होबा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) चरखारी जल्द ही सौर ऊर्जा से रोशन होगी। आईटीआई में 40 किलोवॉट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की कार्ययोजना तैयार की गई है। इससे संस्थान में बिजली आपूर्ति की उपलब्धता के मामले में आत्मनिर्भर बन सकेगा।
विज्ञापन

जनपद महोबा शहर, चरखारी, खरेला व बेलाताल में राजकीय आईटीआई संचालित हैं। इसमें कई ट्रेडों में छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। पहले चरण में राजकीय आईटीआई चरखारी में 40 किलोवॉट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र लगाया जाएगा। इसके लिए 20.70 लाख रुपये का बजट भी स्वीकृत हो गया है। इसके साथ ही नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपी नेडा) को कार्यदायी संस्था के रूप में नामित किया है। सौर ऊर्जा संयंत्र लगने के बाद आईटीआई परिसर में बिजली की उपलब्धता बेहतर हो जाएगी। यदि सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का काम शुरू कराया जाएगा। उधर प्रधानाचार्य अभिषेक मिश्रा का कहना है कि आईटीआई चरखारी में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कराए जाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें