फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

.....मेला लगत इतै भारी, वृंदावन भई चरखारी

Fri, 04 Sep 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्तिक माह धरम को महीना, मेला लगत इतै भारी, वृंदावन भई चरखारी। किसी कवि की यह पंक्तियां चरखारी के श्रीगुमान बिहारी मंदिर की सुंदरता और सजावट पर सटीक बैठती हैं। मंदिर की सजावट की सजावट में वृंदावन की झलक नजर आती है। जन्माष्टमी पर्व से पहले श्रीगुमान बिहारी मंदिर की भव्य सजावट को देखने के लिए भारी भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन

1890 में राजा जुझार सिंह ने गुमान बिहारी मंदिर की स्थापना कराई थी। रियासत के ऐतिहासिक गुमान बिहारी मंदिर में 23 साल बाद पहली बाद राधा कृष्ण को सोने चांदी के झूले में कृष्ण जन्माष्टमी पर झुलाया जाएगा। राधा कृष्ण की मूर्तियों को हीरे जवाहर मोतियों के आभूषणों से सजाया गया। मुख्य गेट से अंदर 500 मीटर रायकोट तक भव्य सजावट की गई है, जो देखते ही बन रही है। मंदिर ट्रस्ट के सचिव तहसीलदार अहिवरन सिंह ने बताया कि रियासत कालीन भव्यता लाने का इस बार पूरा प्रयास किया जा रहा है। दोपहर बारह बजे से अभिषेक कार्यक्रम शुरु हो जाएगा। जन्माष्टमी पर्व को लेकर कार्यक्रम तय कर दिए गए है और नियमित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। देर रात तक कार्यक्रम चलते रहेंगे। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।



बघवा में होंगे कृष्ण जन्म पर कार्यक्रम
कबरई। कबरई कस्बे के बघवा में तालाब के किनारे स्थित रामजानकी मंदिर में वृंदावन की रासलीला मंडलीय द्वारा छह दिन तक भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सपा नेता कंधीलाल यादव ने बताया कि रासलीला मंडलीय के कलाकारों ने शिरकत कर ली है, जो छह दिन तक भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें